वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए
हम बच्चों के कपड़ों की क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते। श्री कोठारी ने बताया कि हम वर्ष में ढाई करोड़ मीटर कपड़ा बनाते हैं। बिड़ला समूह की ग्रासिम कम्पनी के साथ हमारा व्यवसायिक सरोकार है।
कोलकाता। मुंबई स्थित दर्शन वालजी ग्रुप ने आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए यूनीफार्म के विशाल संग्रह के साथ अपने यूनीफार्म वस्त्र निर्माण ब्रांड दर्शन वालजी की प्रदर्शनी पार्क होटल में आयोजित की। इसके अलावा वालजी द्वारा अपनी सभी डिजाइनों को अलग-अलग आकर्षक कैटलॉग जैसे स्कूल कॉडनेट बुक स्कूल पासबुक, पेट, मिक्स एण्ड मैच बुक बुक हॉट बुक, कॉम्बीनेशन बुक कॉर्पोरेट बुक इत्यादि में आकर्षक ढंग से सजाया गया। इससे डिजाइन के चयन में आसानी रहती है।
दर्शन वालजी के महाप्रबंधक किशोर कोठारी ने कंपनी के बारे में बताते हुए कहा कि कोलकता में हम दूसरी बार प्रदर्शनी लगा रहे हैं। हम चाहते हैं लोग समझें की अच्छी किस्म के यूनिफार्म बच्चों को पहनाने चाहिये। साथ ही दर्शन वालजी कंपनी के दूसरे एमडी संजय कोठारी ने कहा कि बंगाल में हमारे 4 डीलर हैं, जिनसे वह अपनी कंपनी की मार्केर्टिंग बंगाल के अलग-अलग जिलो में करवाते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि वह मिडिल से ऊपर की रेंज की फैब्रिक्स रखते हैं। लोअर रेंज का प्रोडक्ट नहीं बनाते। हम बच्चों के कपड़ों की क्वालिटी से समझौता नहीं करना चाहते। श्री कोठारी ने बताया कि हम वर्ष में ढाई करोड़ मीटर कपड़ा बनाते हैं। बिड़ला समूह की ग्रासिम कम्पनी के साथ हमारा व्यवसायिक सरोकार है।
इसके पूर्व पार्क होटल में दर्शन वालजी की एक दिवसीय प्रदर्शनी का विधिवत उद्घाटन ताजा टीवी के निदेशक श्री विश्वम्भर नेवर ने किया। एक औपचारिक कार्यक्रम में कम्पनी के प्रभारी के साथ स्थानीय डीलरों ने भाग लिया जिनमें प्रमुख श्री हरि शंकर झंवर, श्री कमल लूनिया, दिल्ली पब्लिक स्कूल के प्रो. वाइस चेयरमैन श्री आलोक टिबड़ेवाल, ग्रासिम इंडस्ट्रीज के मार्केटिंग हेड मुरगन ठेनकोन्डार, पूर्व डेप्युटी पुलिस कमिश्नर श्री जयन्त दास, रमाशंकर झंवर।